चंपारण सत्याग्रह फीचर फिल्म के निर्माता डॉ राजेश अस्थाना को बधाई विजय श्रीवास्तव
चंपारण सत्याग्रह फीचर फिल्म के निर्माता डॉ राजेश अस्थाना को बधाई विजय श्रीवास्तव

रालोद के राष्ट्रीय सचिव विजय कुमार लाल श्रीवास्तवने अपने एक बयान में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में पहले असहयोग आंदोलन के रूप में चंपारण सत्याग्रह के नाम से भव्य फीचर फिल्म के निर्माता चर्चित फिल्मकार डॉ राजेश अस्थाना जी को हार्दिक दी है। श्रीवास्तव ने कहा कि डॉ श्री अस्थाना और उनके सहयोगियों ने चंपारण सत्याग्रह पर फीचर फिल्म बना के देश में आजादी के आंदोलन के महानायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधीके गांधीवादी मूल्यों को पुनः स्थापित किया है।श्री श्रीवास्तव ने कहा कि चंपारण सत्याग्रह फिल्म महात्मा जी के सत्य अहिंसा पर आधारित है।यह सिर्फ भारत के युवा जो बापू के लोकतंत्र समाजवाद ,राष्ट्रवाद में यकीन करते है उन्हीं के नहीं पूरी दुनिया के युवा लोगों के लिए आज अधिक उदारीकरण बढ़ते साम्राज्यवाद के खिलाफ गांधीवादी मूल्यों को फिर से आत्मसात करने की मुखर आवाज है।श्री श्रीवास्तव ने कहा कि चंपारण सत्याग्रह से हीमहात्मा जी पूरे भारत में चर्चित हुए और देश के आजादी के लिए देश का अन्नदाता किसान सत्याग्रह आंदोलन के जरिए मुखर हुआ।
What's Your Reaction?






