भारतीय किसान यूनियन सरदार भगत सिंह ने किया कार्यकारिणी का विस्तार, 13 अगस्त को होगा बाराबंकी में विशाल धरना प्रदर्शन

भारतीय किसान यूनियन सरदार भगत सिंह ने किया कार्यकारिणी का विस्तार, 13 अगस्त को होगा बाराबंकी में विशाल धरना प्रदर्शन

Aug 11, 2025 - 11:06
 0  34
भारतीय किसान यूनियन सरदार भगत सिंह ने किया कार्यकारिणी का विस्तार, 13 अगस्त को होगा बाराबंकी में विशाल धरना प्रदर्शन

लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन सरदार भगत सिंह ने प्रदेश कार्यालय कोटवा रोड छठा मील बक्शी का तलब लखनऊ में एक बैठक कर कार्यकारिणी का विस्तार किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद आमिर खान व प्रदेश अध्यक्ष लाल जी यादव, महामंत्री कयूम अली ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन सरदार भगत सिंह का विस्तार भारत के प्रत्येक राज्य में किया जा रहा है ।आज राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर सुभाष चंद्र, कोषाध्यक्ष मोहम्मद असलम, जिला संरक्षक लखनऊ माजिद अली, युवा प्रदेश प्रभारी उत्तर प्रदेश ललित कुमार, जिला संगठन मंत्री लखनऊ सुनील कुमार, जिला कार्यकारिणी सदस्य लखनऊ मोहम्मद शोएब, कार्यालय प्रभारी लखनऊ विकास कुमार, जिला कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद मोबीन को बनाया गया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष लाल जी यादव ने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य किसानों की समस्याओं का समाधान और उनका विकास करना है। 13 अगस्त को गन्ना संस्थान सभागार बाराबंकी में विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow