नवरात्रि में पतित पावनी मां यमुना जी की आरती का शुभारंभ मीरापुर के ककरहा पक्का घाट पर किया गया।
नवरात्रि में पतित पावनी मां यमुना जी की आरती का शुभारंभ मीरापुर के ककरहा पक्का घाट पर किया गया।

गंगा विचार मंच राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन की प्रांत संयोजक श्रीमती अनामिका चौधरी निषाद ने जिला संयोजक अमित त्रिपाठी व अवधेश निषाद के नेतृत्व में क्षेत्रीय लोगों के सहमति व सहयोग से सुंदर आरती का संयोजन किया गया।
संयोजक रंजीत निषाद, अरूण निषाद, सुधीर श्रीवास्तव, सुभाष तिवारी, जायसवाल ज़ी आदि के ने बटुकों द्वारा आरती कराईं और लोगों को भी आरती में शामिल किया।
डॉ बविता की टीम ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से आरती स्थल पर साक्षात मां गंगा व राम भक्त हनुमान की उपस्थिति दर्ज करा दिया।
अवधेश निषाद ने सभी का स्वागत किया,संजय गुप्ता जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज महानगर एवं उनकी पूरी महानगर के पदाधिकारी आरती के साक्षी बने।
ककरहा घाट पर क्षेत्रीय लोगों का हुजूम उमड़ा हुआ था।
सभी के प्रति धन्यवाद अमित त्रिपाठी व मुकेश मौर्य ने ज्ञापित किया।
What's Your Reaction?






