प्रदेश में बाढ आयोग का गठन हो-ओंकार सिंह
प्रदेश में बाढ आयोग का गठन हो-ओंकार सिंह

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में मानसून की आहट हो चुकी है, बाढ़ की विभीषिका में नौतनवा से नैनीताल तक तराई क्षेत्र में नदियों के उफान से गांव के गांव तबाह हो जाते हैं। जनधन की हानि होती है, पशुओं के लिए भी चारा की समस्या है। बाढ़ में पशु भी बह जाते हैं जिससे निपटने के लिए प्रदेश सरकार बाढ़ नियंत्रण हेतु प्रबंधन का कार्य करती रही है लेकिन अभी तक बाढ़ रोकथाम के लिए समुचित प्रावधान नहीं बन पाया है। उक्त संदर्भ में आज जनता दल एस कार्यालय 127 बी ब्लॉक दारुलशफा में प्रदेश अध्यक्ष ओंकार सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक की गई। बैठक में प्रदेश सरकार से मांग किया है कि मध्य प्रदेश सरकार की भांति उत्तर प्रदेश में भी बाढ़ आयोग का गठन किया जाए। बाढ़ आयोग के गठन से प्रदेश को बाढ़ की विभीषिका से समय रहते बचाया जा सकता है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ओंकार सिंह के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष हेमराज सिंह, डियर खान, रियाजुद्दीन, विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनोज शुक्ला एडवोकेट, युवा जनता दल एस के प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, छात्र जनता दल एस के अनुपम पटेल, महिला जनता दल यश की प्रियंका पाल एडवोकेट, राजेश सिंह प्रदेश महासचिव, वीरेंद्र पटेल प्रदेश सचिव, प्रदेश मीडिया प्रभारी सुभाष चंद्र निषाद, कार्यालय प्रभारी आर०पी० निषाद, सुनील निषाद,पवन मिश्रा ने हिस्सा लिया।
What's Your Reaction?






