विश्व पर्यावरण दिवस पर किया गया शौर्य फाउंडेशन द्वारा पौधारोपण
विश्व पर्यावरण दिवस पर किया गया शौर्य फाउंडेशन द्वारा पौधारोपण

आज दिनांक 5 जून 2025 को पर्यावरण दिवस पर शौर्य फाउंडेशन द्वारा आज लखनऊ में पौधारोपण कार्यक्रम में आज पदम् विभूषण महान पर्यावरणविद् स्वर्गीय सुंदरलाल बहुगुणा एवं स्वर्गीय हर्ष सिंह भंडारी को आज भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। एक पेड़ मां के नाम साथ सभी सदस्य द्वारा आज पौधे लगाए गए । शौर्य फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अनुपम सिंह भंडारी ने कहा आज जब हम पर्यावरण दिवस मना रहे हैं, तो हमें यह सोचना होगा कि हम प्रकृति से क्या ले रहे हैं और उसे बदले में क्या दे रहे हैं। हमारा पर्यावरण, जिसमें हवा, पानी, मिट्टी, पेड़-पौधे और जीव-जंतु शामिल हैं, हमारे जीवन का आधार है। लेकिन मानवीय गतिविधियों के कारण यह गंभीर खतरों का सामना कर रहा है - प्रदूषण, वनों की कटाई, जलवायु परिवर्तन और जैव विविधता का नुकसान। इन चुनौतियों का सामना करने के लिए हमें तुरंत और सामूहिक रूप से कार्य करने की आवश्यकता है, और इसी दिशा में 'विश्व पर्यावरण दिवस' हमें एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है। ये पेड़ - पौधे हमारी धरा की समृद्धि और भावी पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए जरूरी हैं। पर्यावरण बचाएं देश बचाएं । आज माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिवस पर शौर्य फाउंडेशन द्वारा एक उनके नाम से पौधा लगाकर उन्हें समर्पित करते हुए सभी लोगों को आम,नींबू ,नीम,पीपल, अमरूद एवं जामुन के पेड़ वितरित भी किए गए ।
आज के इस विशेष कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अनुपम सिंह भंडारी , राष्ट्रीय महासचिव विजेंद्र मिश्रा ,संयोजक आशुतोष वर्मा, सचिव पूरन सिंह दरियाल एवं सदस्य गण सूरज, अर्जुन, विकास, दिनेश ,अमित पांडे, दिनेश श्रीवास्तव, चंद्रदेव यादव, राजेश आदि सम्मिलित रहे.
What's Your Reaction?






