स्वच्छ भारत अभियान के तहत लक्ष्य फाउंडेशन एवं उद्धारक इंटरप्राइजेज
स्वच्छ भारत अभियान के तहत लक्ष्य फाउंडेशन एवं उद्धारक इंटरप्राइजेज
आज दिनांक 08-02-2026 को स्वच्छ भारत अभियान के तहत लक्ष्य फाउंडेशन एवं उद्धारक इंटरप्राइजेज के सदस्यों द्वारा वार्ड नंबर 18 पटेल नगर दक्षिणी पश्चिमी में कचरा संग्रहण की विधि एवं अपने आस पास स्वच्छता अपनाने के लिए चौपाल कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जागरूक एवं प्रशिक्षित किया गया।इसमें बताया गया कि कूड़ा अलग करना कोई मजबूरी नहीं, बल्कि आपकी सेहत और सफाई की गारंटी है। गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग रखने से न केवल बीमारियाँ दूर रहेंगी, बल्कि उसका सही उपयोग और निपटान भी संभव होगा।
मिला-जुला कूड़ा परेशानी बन जाता है और अलग-अलग रखा गया कूड़ा सफाई और संसाधन दोनों का साधन बनता है। साथ ही यह भी बताया गया कि स्वच्छता केवल नगर पालिका की जिम्मेदारी नहीं, यह हम सबका कर्तव्य है।जब हर घर से साफ-सुथरा कूड़ा अलग-अलग निकलेगा, तभी हमारा शहर सच्चे अर्थों में स्वच्छ और सुंदर बनेगा।
इसमें मुख्य रूप से नगर पालिका परिषद् गौरा बरहज की अधिशासी अधिकारी निरुपमा प्रताप,अध्यक्षा श्वेता जायसवाल, DPM यदवेश यादव, रत्नाकर तिवारी, शक्ति मिश्रा, SBM प्रमुख शंभु दयाल भारती, वार्ड सभासद शुभम् निषाद सहित प्रशिक्षक कुमारी संज्ञा,कुमारी किरण,शिवम निषाद,अतुल तिवारी,सुधीर सोनी एवं सफाईकर्मी , सफ़ाई नायक अन्य सभी वार्डवासी मौजूद रहे...!
What's Your Reaction?