गदरपुर में एमएसएमई का 45 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण जारी, महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर
गदरपुर। एमएसएमई विभाग द्वारा ग्राम पंचायत नंदपुर, गदरपुर के पंचायत घर में संचालित 45 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरे उत्साह के
गदरपुर। एमएसएमई विभाग द्वारा ग्राम पंचायत नंदपुर, गदरपुर के पंचायत घर में संचालित 45 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरे उत्साह के साथ जारी है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 1 जनवरी 2026 से प्रारंभ हुआ है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वरोज़गार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की कोऑर्डिनेटर श्रीमती अलका चौधरी (रुद्रपुर) हैं, जबकि प्रशिक्षक (ट्रेनर) नेहा माथपाल द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को ब्यूटी पार्लर से जुड़े विभिन्न तकनीकी और व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं को फेशियल, मेकअप, हेयर स्टाइलिंग, स्किन केयर सहित आधुनिक ब्यूटी तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
आज प्रशिक्षण के तहत एक विशेष मेकअप मास्टर क्लास का आयोजन किया गया, जो प्रशिक्षणार्थियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहा। इस मास्टर क्लास में VLCC एकेडमी से हेड ऑफ इंस्टिट्यूट एवं प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट काजल बोरा ने प्रतिभागी महिलाओं को मेकअप से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं। उन्होंने ब्राइडल मेकअप, पार्टी मेकअप, स्किन टोन के अनुसार कॉस्मेटिक चयन और प्रोफेशनल प्रेजेंटेशन पर व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया।
इसके साथ ही सलमान हेयर इंटर्नशिप के माध्यम से हेयर कटिंग, हेयर स्टाइलिंग और हेयर ट्रीटमेंट से जुड़ा उत्कृष्ट प्रशिक्षण भी दिया गया, जिससे प्रशिक्षणार्थियों को इंडस्ट्री-लेवल एक्सपोज़र मिला।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने वाली महिलाओं ने पूरे आत्मविश्वास और उत्साह के साथ सहभागिता निभाई। प्रशिक्षणार्थियों में श्रीमती रीता देवी, श्रीमती नीलम, कु. निशा, कु. संगीता सहित अन्य महिलाएं प्रमुख रूप से शामिल रहीं।
कार्यक्रम से जुड़ी महिलाओं का कहना है कि यह प्रशिक्षण उनके लिए रोजगार के नए द्वार खोल रहा है। एमएसएमई विभाग की यह पहल ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय और प्रभावी कदम साबित हो रही है।
What's Your Reaction?