विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत ड्राफ्ट निर्वाचक

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत ड्राफ्ट निर्वाचक

Feb 10, 2026 - 10:21
 0  6
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत ड्राफ्ट निर्वाचक

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत ड्राफ्ट निर्वाचक नामावलियों के प्रकाशन के उपरांत नोटिसों का वितरण, नोटिसों का तामिला, उनकी सुनवाई तथा संबंधित डाटा की अपलोडिंग की कार्यवाही सतत रूप से प्रगति पर है। पुनरीक्षण कार्यक्रम को प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में तैनात सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (AERO) द्वारा तामिला नोटिसों के सापेक्ष नियमित रूप से सुनवाई की जा रही है।

इसी क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशाख जी0 द्वारा विधानसभा क्षेत्र–172 लखनऊ उत्तर अंतर्गत स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय सेक्टर-जे, अलीगंज एवं महाराजा अग्रसेन बालिका विद्यालय में स्थापित सुनवाई केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्वाचन कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं का भी जायज़ा लिया गया। सभी सुनवाई केंद्रों पर सुनवाई की कार्यवाही संचालित पाई गई।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सुनवाई केंद्रों पर उपस्थित मतदाताओं से संवाद कर उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई।

सुनवाई केंद्रों पर उपस्थित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि नोटिसों का वितरण पूर्ण कर लिया गया है तथा सुनवाई के साथ-साथ  अभिलेखों की अपलोडिंग की कार्यवाही भी की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow