प्रयागराज में IRA लॉन्च, रीता बहुगुणा जोशी ने दी विकास को नई दिशा

प्रयागराज में IRA लॉन्च, रीता बहुगुणा जोशी ने दी विकास को नई दिशा

Feb 9, 2026 - 10:15
 0  2
प्रयागराज में IRA लॉन्च, रीता बहुगुणा जोशी ने दी विकास को नई दिशा


प्रयागराज।
नवयुग स्मार्ट मिनी सिटी, कानपुर रोड (NH-2) में रविवार को IRA लॉन्च समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि IRA जैसी योजनाएँ विश्वास, पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ आमजन को आवास उपलब्ध कराने की सशक्त पहल हैं, जो शहरी विकास को नई दिशा देने का कार्य करेंगी।
रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि प्रयागराज जैसे तेजी से विकसित होते शहर में नियोजित एवं सुव्यवस्थित आवासीय परियोजनाएँ समय की आवश्यकता हैं। उन्होंने IRA टीम की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक जिम्मेदारी के साथ किए जा रहे ऐसे प्रयास शहर के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
IRA के बिज़नेस हेड डॉ. अनुपम सिंह भंडारी ने इस अवसर पर कहा कि IRA का उद्देश्य केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि हर परिवार को सुरक्षित, किफायती और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना है।
उन्होंने बताया कि कंपनी पूर्ण पारदर्शिता, उच्च गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ कार्य कर रही है तथा भविष्य में प्रयागराज एवं आसपास के क्षेत्रों में नए प्रोजेक्ट्स के माध्यम से विकास की नई मिसाल पेश करेगी।
समारोह के दौरान चैनल पार्टनर्स एवं ग्राहकों को सम्मानित किया गया, वहीं चयनित लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से घर की चाबियाँ प्रदान की गईं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, निवेशक, ग्राहक एवं रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस भव्य आयोजन में 360 चैनल पार्टनर का विशेष सहयोग रहा। 360 चैनल पार्टनर की ओर से श्री नितिन पांडे जी की उल्लेखनीय भूमिका रही। वहीं नवयुग स्मार्ट मिनी सिटी की ओर से
फाइनेंस ऑफिसर श्री कुंदन सिंह बिष्ट जी,
कंस्ट्रक्शन हेड श्री कमलेश त्रिपाठी जी,
सेल्स टीम से श्री राम कश्यप जी, श्रीमती मोनिका जी, सुश्री नीलू भल्ला जी,
तथा कंस्ट्रक्शन टीम से श्री पीएम यादव जी, श्री शिवम शुक्ला जी एवं श्री कुलदीप राज जी का विशेष योगदान रहा।
इसके साथ ही नवयुग स्मार्ट मिनी सिटी, प्रयागराज प्रोजेक्ट के सभी सम्मानित ग्राहक, भारी संख्या में उपस्थित प्रयागराज के चैनल पार्टनर्स, एवं आमजन की गरिमामयी उपस्थिति ने IRA लॉन्च इवेंट को अत्यंत सफल एवं ऐतिहासिक बना दिया।
अंत में, नवयुग स्मार्ट मिनी सिटी के अध्यक्ष श्री प्रदीप मिश्रा जी अपरिहार्य कारणों से कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके। उन्होंने दूरभाष के माध्यम से मुख्य अतिथि श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी जी का आभार व्यक्त किया एवं कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी को शुभकामनाएँ दीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow