प्राइड इंडिया फिल्म के बैनर तले ‘आज फिर’ का खूबसूरत टीज़र रिलीज, दर्शकों में बढ़ा उत्साह
मुंबई। मनोरंजन जगत से एक दिल छू लेने वाली पेशकश सामने आई है। PriddeIndia Films के बैनर तले बन रहे आगामी गीत Aaj Fir का आधिकारिक टीज़र रिलीज
मुंबई। मनोरंजन जगत से एक दिल छू लेने वाली पेशकश सामने आई है। PriddeIndia Films के बैनर तले बन रहे आगामी गीत Aaj Fir का आधिकारिक टीज़र रिलीज कर दिया गया है। टीज़र सामने आते ही यह गाना सोशल मीडिया और म्यूज़िक प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
इस रोमांटिक गीत के निर्माता हैं Sahil Manchanda, जबकि गीत में मुख्य भूमिकाओं में Shaan Khanna और Rashmi Das नजर आ रहे हैं। टीज़र में दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री और भावनात्मक प्रस्तुति ने दर्शकों का ध्यान खींचा है।
गीत का निर्देशन Rahul Prajapati ने किया है, वहीं एडिटिंग और डीआई का जिम्मा Suryakant Verma ने संभाला है। गाने को अपनी मधुर आवाज़ दी है गायक Jay Singh ने, जबकि मेकअप और हेयर की जिम्मेदारी Rinki और Shikha ने निभाई है।
PriddeIndia Entertainment Pvt. Ltd. के संस्थापक साहिल मनचंदा केवल एक निर्माता ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड के जाने-माने कास्टिंग डायरेक्टर, इवेंट ऑर्गनाइज़र, पॉडकास्ट होस्ट, सेलिब्रिटी मैनेजर, भी हैं। इसके साथ ही वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रनवे शोज़ और ब्यूटी पेजेंट्स के डायरेक्टर के रूप में भी सक्रिय हैं।
साहिल मनचंदा की पहचान ऐसे विज़नरी के रूप में है, जो हर उम्र और हर वर्ग के टैलेंट को मंच देने में विश्वास रखते हैं। PriddeIndia Entertainment के माध्यम से वे लगातार नए कलाकारों को अवसर प्रदान कर रहे हैं और क्रिएटिविटी को सशक्त बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।
‘आज फिर’ का टीज़र रिलीज होते ही देशभर में दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। भावनात्मक संगीत, सशक्त विज़ुअल्स और दमदार टीम के चलते यह गीत रिलीज से पहले ही खास चर्चा में आ चुका है। अब संगीत प्रेमियों को इसके पूरे गाने का बेसब्री से इंतज़ार है।
What's Your Reaction?