महान समाज सुधारक संतराम बी.ए.की 139वीं जयंती मनाई गई।
महान समाज सुधारक संतराम बी.ए.की 139वीं जयंती मनाई गई।
आज दिनांक 22- 02- 2026 दिन रविवार को संतराम बी.ए. जन चेतना समिति के तत्वाधान में वैभव एकेडमी स्कूल, शिवाजी पूरम ,इंदिरा नगर सेक्टर 14 लखनऊ में महान समाज सुधारक जाति-पाति तोड़क मंडल के संस्थापक स्त्री शिक्षा के प्रबल समर्थक हिंदी को गौरवपूर्ण स्थान दिलाने वाले संतराम बी.ए. की जयंती मनाई गई। समारोह में श्री चुन्नीलाल प्रजापति जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । श्री हृदय राम प्रजापति पूर्व उपाध्यक्ष बाम सेफ , डॉ देवेंद्र कश्यप (सीतापुर ), प्रोफेसर राम कोमल प्रजापति समाजसेवी, कवयित्री पिंकी अरविंद प्रजापति (सीतापुर), श्री श्यामलाल महासचिव , श्री राम अचल प्रजापति, श्री शांति स्वरूप वर्मा, श्री संतोष प्रजापति, यस. एन. कश्यप (समाजसेवी)एवं अन्य गणमान्य लोगों के द्वारा सभा को संबोधित किया गया। समारोह की अध्यक्षता श्री अरविंद कुमार प्रजापति द्वारा की गई। सभी वक्ताओं द्वारा महान समाज सुधारक संतराम बी .ए.के विचारों एवं सिद्धांतों को अमल में लाने के लिए प्रकाश डाला गया और उनको अपने जीवन में धारण करने का अनुरोध किया गया हर स्तर पर कार्य करने का भी विचार रखा गया। समारोह का कुशलतापूर्वक संचालन प्रोफेसर चंद्रशेखर प्रजापति द्वारा किया गया। समिति के प्रचार प्रसार का प्रस्ताव पारित किया गया।
What's Your Reaction?