आढ़ती ओम प्रकाश गुंबर एवं भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिषेक गुंबर की माता कांता रानी का निधन

गदरपुर। क्षेत्र के वरिष्ठ आढ़ती ओम प्रकाश गुंबर तथा भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिषेक गुंबर की माता कांता रानी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

Jan 24, 2026 - 07:06
 0  7
आढ़ती ओम प्रकाश गुंबर एवं भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिषेक गुंबर की माता कांता रानी का निधन

गदरपुर। क्षेत्र के वरिष्ठ आढ़ती ओम प्रकाश गुंबर तथा भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिषेक गुंबर की माता कांता रानी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
परिजनों के अनुसार कांता रानी पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रही थीं और उनका उपचार मेक्स अस्पताल देहरादून में चल रहा था। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी था, लेकिन शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। 
कांता रानी अपने सरल स्वभाव, धार्मिक प्रवृत्ति और सामाजिक व्यवहार के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने अपने जीवन में परिवार को एकजुट रखने के साथ-साथ सामाजिक मूल्यों और संस्कारों को प्राथमिकता दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहती थीं और परिवार के साथ-साथ समाज में भी उनका विशेष सम्मान था।
निधन की सूचना मिलते ही शुभचिंतकों, रिश्तेदारों, व्यापारिक संगठनों और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों का उनके आवास पर तांता लग गया। कई सामाजिक एवं राजनीतिक प्रतिनिधियों ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं व्यापार मंडल से जुड़े लोगों ने भी गहरा दुख व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow