पर्वतीय समाज का बड़ा राजनीतिक आह्वान योगी आदित्यनाथ को 2029 में प्रधानमंत्री बनाने की मांग
पर्वतीय समाज का बड़ा राजनीतिक आह्वान योगी आदित्यनाथ को 2029 में प्रधानमंत्री बनाने की मांग
नई दिल्ली/लखनऊ।
भारतीय पर्वतीय महासभा ने देशभर के पर्वतीय समाज और संगठनों से एकजुट होकर योगी आदित्यनाथ को 2029 में भारत का प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया है। महासभा का कहना है कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश श्रेष्ठ भारत और अखंड भारत के लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।
महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनुपम सिंह भंडारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था, सुशासन, विकास और राष्ट्रवाद के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। उनके सशक्त और निर्णायक नेतृत्व की आज पूरे देश को आवश्यकता है।
डॉ. भंडारी ने कहा कि पर्वतीय समाज सदैव राष्ट्रनिर्माण में अग्रणी रहा है और अब समय आ गया है कि समाज संगठित होकर राष्ट्रहित में अपनी भूमिका निभाए। महासभा ने देशभर के पर्वतीय सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक संगठनों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की है।
महासभा का मानना है कि योगी आदित्यनाथ का प्रधानमंत्री बनना न केवल पर्वतीय समाज बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय होगा।
What's Your Reaction?