डॉ. सतीश कुमार को मिली अंतरराष्ट्रीय स्तर की FICP फेलोशिप

डॉ. सतीश कुमार को मिली अंतरराष्ट्रीय स्तर की FICP फेलोशिप

Feb 6, 2026 - 13:05
 0  3
डॉ. सतीश कुमार को मिली अंतरराष्ट्रीय स्तर की FICP फेलोशिप

विमल एजुकेशनल एवं सोशल फाउंडेशन, उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया सम्मानित

04/फरवरी/लखनऊ/ किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू), लखनऊ के चिकित्सा विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर पद पर कार्यरत डॉ. सतीश कुमार को इंडियन कॉलेज ऑफ फिजिशियन (Indian College of Physicians – ICP) की प्रतिष्ठित फेलोशिप (FICP) से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया (Association of Physicians of India – API) के वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन एपिकॉन 2026 (APICON 2026) के दौरान प्रदान किया गया। यह भव्य आयोजन 30 जनवरी 2026 को सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर, पटना (बिहार) में संपन्न हुआ था।
फेलोशिप प्रदान करने का कार्य इंडियन कॉलेज ऑफ फिजिशियन के डीन , एपिकॉन 2026 के प्रेसिडेंट इलेक्ट एवं वैज्ञानिक समिति के चेयरमैन प्रो. जी. नरसिमुलु, महासचिव डॉ. पुनीत सक्सेना, डीन आईसीपी डॉ. गिरिश माथुर तथा आयोजन सचिव डॉ. कमलेश तिवारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर देश-विदेश से आए हजारों वरिष्ठ चिकित्सक, शिक्षाविद् एवं शोधकर्ता उपस्थित रहे।
डॉ. सतीश कुमार को यह सम्मान उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान, रोगियों की सेवा, चिकित्सा शिक्षा में नवाचार तथा शोध कार्यों में सक्रिय भूमिका के लिए प्रदान किया गया है। यह फेलोशिप चिकित्सा क्षेत्र में अत्यंत प्रतिष्ठित मानी जाती है और देश भर से केवल चुनिंदा चिकित्सकों को ही यह उपलब्धि प्राप्त होती है। वर्ष 2026 में पूरे देश से कुल 118 एपीआई सदस्यों को एफआईसीपी फेलोशिप से सम्मानित किया गया, जिनमें डॉ. सतीश कुमार का नाम शामिल होना केजीएमयू और उत्तर प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

डॉ. सतीश कुमार वर्तमान में केजीएमयू, लखनऊ के चिकित्सा विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं और वर्षों से मरीजों की सेवा के साथ-साथ मेडिकल छात्रों के प्रशिक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स में शोध पत्र प्रकाशित किए हैं तथा विभिन्न चिकित्सा सम्मेलनों में सक्रिय सहभागिता निभाई है। उनके शोध कार्यों का मुख्य फोकस मधुमेह, उच्च रक्तचाप, संक्रामक रोग, और उभरती बीमारियों पर रहा है, जिससे चिकित्सा समुदाय को नई दिशा मिली है।
इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश की जनता एवं डॉक्टर समुदाय में ख़ुशी की लहर है। इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश की अग्रणी संस्था विमल एजुकेशनल एवं सोशल फाउंडेशन द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर डॉ सतीश कुमार को शाल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान से उन्होंने कहा, “मैं विमल एजुकेशनल एवं सोशल फाउंडेशन, उत्तर प्रदेश और सभी सहयोगियों का आभारी हूं, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से आज यह मुकाम हासिल कर सका। मेरा प्रयास रहेगा कि आगे भी मरीजों की बेहतर सेवा और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करता रहूं।”
इस अवसर पर श्री जय सिंह, आईआईएस, डॉ यशवंत विरोदय, प्रोफेसर, डॉ शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ, डॉ रंजीत कुमार, डॉ मृदुला खुराना, श्रीमती सरोज सिंह, अध्यक्ष सहित सैकड़ों गणमान्य मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow